Skip to main content

बंगाणी कलाकार - 1 - जगमोहन बंगाणी Bangaani Artists - 1 - Jagmohan Bangaani

बंगाणी कलाकार - 1 - जगमोहन बंगाणी

जगमोहन बंगाणी एक चित्रकार हैं. उनकी चित्रकला का एक अलग संसार है. वो अक्षरों  के इर्द-गिर्द चित्रकारी करते हैं. इस काम में उन्होंने अपने ढंग की शैली विकसित की है. उनके चित्रों में अक्षर अपने रूप से आकर्षित करते हैं, शब्द चित्रों के माध्यम से बोलते हैं, शब्द अपनी ध्वनियाँ बिखेरते हैं और कई बार शब्द नयी ध्वनियाँ प्रकट करते प्रतीत होते हैं.

लेकिन चित्रकला में इस विशेषज्ञता तक पहुँचने की कहानी लम्बी है. बचपन से ही चित्रकारी का शौक था. चित्रकारी की प्रतियोगिताओं में मिले पुरुस्कारों ने उनका हौसला बढ़ाया.

बंगाण के मोंडा गाँव के जगमोहन को बंगाण से बेहद लगाव है. इसी लगाव के चलते वो उन पहले लोगों में हैं  जिन्होंने बंगाणी  शब्द को अपने नाम ही हिस्सा बना दिया.

उन्होंने डी..ए.वी. कॉलेज देहरादून से एम.ए. (ड्राइंग एंड पेंटिंग) की और इंग्लैंड के  विनचेस्टर स्कूल ऑफ़ आर्ट्स से एम.एफ.ए. (पेंटिंग) की पढ़ाई की है.

वर्तमान में दिल्ली रहते हैं.
............................................................................
6 अप्रैल, 2020


Bangaani Artists - 1 - Jagmohan Bangaani

Jagmohan Bangaani is a painter. His paintings have a different world. He paints around letters. He has developed a his own style in this work.

Jagmohan belongs to Mando village of Bangaan. He loves Bangaan. That is why he became one of those first people who made the word Bangaani a part of his name.

.......................................................................................................

6 April, 2020

Comments

Popular posts from this blog

महासु देवता पर फ़िल्म A Film on Mahasu Devta

महासु देवता पर फिल्म महासु देवता पर एक महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्री फ़िल्म (वृतचित्र) बनायी गयी है जिसका नाम है "द किंगडम कम्स" (The Kingdom Comes). ये फिल्म देहरादून निवासी मानवशास्त्री श्री लोकेश ओहरी ने 2017 में बनायी थी। महासु देवता के बारे  में अधिक जानने के इच्छुक लोगों को ये शोधपरक फिल्म अवश्य देखनी चाहिए। 29 मार्च, 2020, रविवार The Kingdom Comes is an important documentary film on Mahasu devta made by anthropologist Mr Lokesh Ohri who belongs to Dehradun. He made it in 2017. Those who want to know more about Mahasu devta must see this film. 29 March, 2020, Sunday

कहाँ हैं बंगाण? Where is Bangaan?

बंगाण भारत में उत्तराखंड प्रदेश के उत्तरकाशी ज़िले का एक छोटा सा  भू भाग है जिसमें करीब 45 गाँव आते हैं.  ये भू भाग एक ओर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले को स्पर्श करता है, तो दूसरी ओर उत्तराखंड के ही जौनसार बाबर क्षेत्र को. ये क्षेत्र मोरी तहसील के अंतर्गत आता है. The small area of Bangaan is situated in the district of Uttarkashi in Uttarkhand Pradesh. It touches the border ko Himachal Pradesh on one side and the area of Jaunsar Babar of Uttarakhand on other side. This area falls under the tehsil of Mori.

क्या मैं आउट हूँ? Am I Out?

काइ मॅट? (क्या मैं आउट हूँ?) नॉट l (नहीं.) क्या आपने बचपन में ये खेल खेला था?  खलिहान में बिछे आयताकार चपटे पत्थर "स्टापू" (इक्का-दुक्का) खेलने के काम आते थे।  "काइ मॅट?" दरअसल "एम आइ आउट?" का देशी रूप था। "Am I Out?" "Not." Have you played this game in your childhood? It was played on the rectangle stones of a barn, named 'stapu' (ikka-dukka). "Kaai maut?" was a local version of 'Am I out?" ............................................................................................. 3 अप्रैल, 2020